मोहम्मद शामिक
रुड़की के बीएसएम कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के विवाद हो गया जिसमें एक पक्ष ने दूसरे युवक पर गोली चला दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को रूड़कीं के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल के डॉक्टरों ने हायर सैन्टर रैफर कर दिया है।
दरअसल मुज़फ्फरनगर निवासी मनीष सैनी पुत्र सुरेश सैनी जो वर्तमान में कृष्णानगर में रहता है। मनीष सैनी मदरहुड विश्वविद्यालय में एलएलबी का छात्र है। आज बुधवार को सुबह के समय बीएसएम कॉलेज में मनीष सैनी एक युवती से वार्ता कर रहा था तभी मौके पर पहुंचे कुछ युवक़ों से उसका विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा की एक युवक ने इसी दौरान गोली चला दी।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
गोली लगने से युवक घायल हो गया वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।फिलहाल घायल युवक का उपचार ऐम्स ऋषिकेश में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस भी कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस ने स्कूल में कुछ लोगों से जानकारी भी जुटाई है। वहीं इस बाबत कॉलेज प्रबंधन से कोई संपर्क नहीं हो पाया है उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीत मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला