मोहम्मद शामिक
रूड़कीं के नगला इमरती गांव निवासी राशिद पुत्र इरफान और अब्दुल खालिद पुत्र असगर ने पड़ोस की एक महिला पर पुलिस से झूठी शिकायत करने का गंभीर आरोप लगाया है। राशिद और अब्दुल खालिद का आरोप है कि उनके गांव की एक महिला बेहद झगड़ालू किस्म की महिला है जो अपने पुत्र नौशाद और शहबान से मिलकर बड़ा विवाद करा सकती है। उनकी लगातार झूठी शिकायतें पुलिस से करती रही है हर रोज़ के के ऐसे मामलों से वह बेहद परेशान हो चुके हैं ।अब्दुल खालिद का आरोप है कि वह विकलांग व्यक्ति है जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार को चलाता है लेकिन उसके बावजूद उसकी पड़ोसन नाजमा पत्नी अली जान उर्फ जानी और उसके दोनों बेटे उनके साथ अक्सर विवाद करते रहे हैं अक्सर उनके साथ गाली गलौच तृक की जाती है लेकिन वह महिला समझकर कोई विवाद नहीं करना चाहते हैं।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
जबकिं वह कानून को मानने वाले व्यक्ति हैं जिनकी मजबूरी का फायदा उठा करमहिला उन्हें परेशान कर रही है इतना ही नहीं महिला झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उनको समाज मे बदनाम कर रही है हालांकि उनका महिला के परिवार से किसी तरह का कोई भी संबंध नहीं है और ना ही वह कोई संबंध रखना चाहते हैं।आरोप है कि महिला ने सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को दी है जिसमें उसने अपने परिवार को जान का खतरा बताया है हालांकि वह कानून को मानने वाले लोग हैं उनका कभी भी किसी से कोई विवाद नहीं रहा है लेकिन महिला झूठे केस में फंसा कर उन्हें जेल भिजवाना चाहती है इसलिए महिला और उसके दोनों बेटों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
ग्रामीण राशिद पुत्र इरफान कहना है कि उसका महिला से किसी तरह का कोई संबंध नहीं है फिर भी महिला उसे झूठे केस में फंसाने की लगातार धमकी दे रही है उसके खिलाफ झूठी रिपोर्ट पुलिस को दी गई हालांकि वह अधिकतर समय अपने गांव से बाहर रहता है महिला और उसके बेटे से अब उन्हें जान का खतरा हो गया है इसलिए महिला और उसके दोनों बेटों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ।गौरतलब है कि 2 दिन पूर्व महिला का मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था जिसमें महिला ने अपने पड़ोसी राशिद पुत्र इरफान और अब्दुल खालिद पुत्र असगर के खिलाफ सिविल लाइन कोतवाली में शिकायत की थी फिलहाल सिविल लाइन कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
वहीं सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा का कहना है कि दोनों ओर से उन्हें तहरीर मिली है जिसकी पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला