Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की देहरादून हाइवे पर करता नजर आया बुजुर्ग शख्स स्टंट, सोशल मीडिया पर तेज़ी से हुआ वीडियो वायरल, पुलिस जुटी जांच में

Spread the love

मोहम्मद शामिक

आपने बाईक पर युवाओं को स्टंट करते हमेशा देखा होगा लेकिन एक ऐसे बुजुर्ग को स्टंट करते देखिए जो सर पर टोपी हाथ मे तस्बीह लेकर देहरादून रूड़की हाइवे पर स्टंट करते हुए नज़र आ रहा है ।बाइक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।खास बात ये है कि इस शख्स को ना तो अपने गिरने का डर है और ना ही पुलिस प्रशासन का डर । अक्सर इस शख्स को आप रूड़कीं की सड़कों पर बाइक पर घूमते हुए ज़रूर  देखते होंगे। लेकिन जो बचकाना हरकत इन साहब ने की है उसका ज़िम्मेदार आखिर कौन है। हालांकि अब से पहले भी ये जनाब इस तरह के स्टंट सड़कों पर कर चुके हैं लेकिन इस बार इनका स्टंट करना कैमरे में कैद हो गया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वहीं इस वीडियो की जांच पुलिस भी कर रही है। वीडियो कब का है किसने इसको बनाया है इसकी जानकारी अभी तक नहीं लगी है इतना ही नहीं जो शख्स वीडियो में स्टंट करता नजर आ रहा है ये कौन है और कहां का निवासी है इसकी भी जानकारी जुटा रही है।गौरतलब है कि इस तरह के स्टंट से पहले भी कई बड़े  सड़क हादसे हो चुके हैं और इस तरह के स्टंट करने पर पूरी तरह से पाबंदी है पुलिस पहले भी इस तरह के स्टंट करने वालों की बाइक सीज कर चुकी है अब देखना ये है कि  पुलिस इस शख्स पर क्या कार्यवाही कर पाती है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369