आरिफ़ नियाज़ी
झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने हीराहेड़ी से इकबालपुर मंगलौर रोड़ तक मुख्य मार्ग को जोड़ने वाले मार्ग का आज बुधवार को शिलान्यास किया। इस मार्ग को लोकनिर्माण विभाग 69 लाख की लागत से बनेगा।भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने इस दौरान कहा कि उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से जो वायदे किये थे उन्हें पूरा किया है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से माजरा से डेलना के मार्ग को भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सड़क का निर्माण राज्य योजना से कराया जाएगा।
स्थानीय लोग इस सड़क को प्रेस की बनवाने की मांग कर रहे हैं जिसके लिए उन्होंने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता की है उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि इस सड़क को प्रेस की बनाई जाए। सड़क की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। गांव गांव के मार्गों को मुख्य मार्गों को से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी विधानसभा में सबसे अधिक विकास कार्य कराए हैं जिसे झबरेड़ा की जनता भी भली भांति जानती है 2022 में कोई भी विकास कार्य अधूरा नहीं रहेगा।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
देशराज कर्णवाल ने कहा कि सड़क बेहद मजबूत बनेगी और सड़क पूरे तीन साल तक चले इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। देशराज कर्णवाल ने कहा की कोई भी गांव ऐसा नहीं रहा जिसका विकास उन्होंने ना किया हो ।प्रदेश सरकार विकास को बढ़ावा दे रही है गांव गांव का विकास करना ही उनकी प्राथमिकता है। सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। इस बार भी उनकी ऐतिहासिक जीत होगी। जनता उनके विकास कार्यों से बेहद प्रभावित है इसलिए इस बार भी उनकी जीत होगी।
इस मौके पर सुमित प्रधान, ऋषि पाल मूलवाला,राष्ट्रीय मानव अधिकार समिति के डिप्टी कन्वीनर आदिल फरीदी,नेत्रपाल, सुबोध शर्मा, सतीश कुमार, ओमवीर ,अर्जुन ,ब्रह्मपाल ,सत कुमार, नीटू, सुशील कुमार, प्रमोद चौधरी, प्रवीण, मुनेश, अशोक ,पंकज चौधरी नेत्रपाल सुमेर बबला आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला