Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा विधायक देशराज और पार्षद मनोज कुमार के समर्थन में जुटे दलित संगठन, दलित संगठनों की चेतावनी जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेगा दलित समाज

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं में दो दिन पूर्व छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति अनावरण के मौक़े पर  शिलापट्ट पर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल का नाम ना होने से नाराज़ और पार्षद मनोजकुमार  के  साथ एक पार्षद  द्वारा अभद्र व्यवहार किये जाने को  लेकर दलित संगठनों से जुड़े लोग अब एक जुट होने लगे हैं।लोक निर्माण विभाग के गैस्ट हाउस में  एक तरफ जहां  रविदास महासभा एवं रविदास घाट रुड़की, जन कल्याण सेवा ट्रस्ट रविदास सेना आदि संगठनों ने भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल और पार्षद मनोज कुमार के पक्ष में उतर गए हैं।सभी संगठनों ने चेतावनी दी है कि दलित समाज के जनप्रतिनिधियों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

दलित संगठनों ने आरोप लगाया कि पहले भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल  का नाम शीलापट से हटाया उसके बाद पार्षद मनोज कुमार के साथ रमेश जोशी ने अभद्रता की जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए वहीं पार्षद मनोज कुमार ने साफ-साफ चेतावनी दी है कि यदि रमेश जोशी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज ना किया तो दलित समाज आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अब  दलित समाज के तमाम संगठन एकजुट हो चुके हैं और वह दलित जनप्रतिनिधियों की किसी भी कीमत पर उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि दलित जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा भारी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि अब दलित समाज जागरूक हो चुका है दलित समाज की उपेक्षा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस मौके पर रविदास महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट भारत कुमार ,जन कल्याण सेवा ट्रस्ट रहीमपुर के अध्यक्ष बृजेश ,कुमार रजनीकांत, हरिदास ,राज कपूर, कुशल वीर ,,रविता रविता सेना के प्रदेश अध्यक्ष सोमपाल, आदित्य कर्णवाल ,पार्षद चारू सिंह, सतीश कुमार थितकी,के अलावा कई पार्षद मौजूद रहे ।मनोज कुमार ने  पार्षद रमेश जोशी  पर  अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है।वहीं  अब न्याय ना मिलने पर  दलित समाज ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369