आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में जुटी है। पार्टी ने उत्तराखंड की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। जिसके चलते पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए नेता से लेकर कार्यकर्ता तक चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए थे। इसी कड़ी में खानपुर से आप पार्टी के युवा नेता श्याम त्यागी ने अपने चुनाव का आगाज़ कर दिया है। विधानसभा चुनाव को लेकर श्याम त्यागी खानपुर विधानसभा के गांव गांव में लोगों से संपर्क करने में लगे हुए हैं।लंढोरा में अपने दर्जनों समर्थकों के साथ लोगों से संपर्क कर रहे श्याम त्यागी ने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी मज़बूती के साथ चुनाव लड़ेगी और उत्तराखंड में सरकार बनाएगी।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली मॉडल की तर्ज पर आम आदमी पार्टी उत्तराखंड का विकास करेगी।सरकारी स्कूलों से लेकर अस्पताल तक बेहतर बनाएगी। बेरोज़गारी का खात्मा होगा। श्याम त्यागी ने कहा कि खानपुर विधानसभा से चुनाव लड़ना उनके लिए सबसे आसान है इस समय देश मे आम आदमी पार्टी की लहर है जिसका लाभ उन्हें मिलेगा। उन्होंने कहा कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड में 300 यूनिट बिजली फ्री देने का ऐलान किया है जो एक ऐतिहासिक निर्णय है इस निर्णय से भाजपा और कांग्रेस घबराई हुई हैं।अब समय आ गया है कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस को जवाब देगी।इस मौके पर आप नेता राव इमरान ने कहा कि आम आदमी पार्टी में लोग तेजी जुड़ रहे हैं आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है आम आदमी पार्टी की इस बार उत्तराखंड में सरकार बनाएगी।
आम आदमी पार्टी के प्रभारी दिनेश मोहनिया और सह प्रभारी प्रवीण कुमार जल्द ही उत्तराखंड दौरे पर आएंगे।आम आदमी पार्टी में दूसरे दलों के लोग तेज़ी से जुड़ रहे हैं आने वाले समय मे पार्टी में कई बड़े नेता भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि खानपुर में श्याम त्यागी जिस तरीके से दिन रात मेहनत कर रहे हैं उसके परिणाम जल्द सामने आएंगे। आप नेता ने कहा कि खानपुर में आम आदमी पार्टी जीतेगी।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला