आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में एक महिला को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला मक्खनपुर गांव की रहने वाली है जिसने रविवार की सुबह कोरोना वैक्सीन लगवाई थी जैसे ही महिला को वैक्सीन लगी तो उसकी हालत बिगड़ने लगी जिसे भगवानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। तो महिला के परिजन उसे रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे जहां उसे भर्ती किया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
दरअसल मक्खनपुर गांव की महिला नाजमा पत्नी अरशद आज सुबह कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए गांव के वैक्सीन केंद्र पर गई थी आरोप है कि वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ देर तक तो वह ठीक रही लेकिन उसके बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई उसको सांस लेने में परेशानी होने लगी जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जा उसकी हालत को गंभीर देखते हुए रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टर उसका उपचार करने में लगे हुए हैं वही महिला की अचानक तबीयत खराब हो जाने से परिजनों में भी हड़कंप मचा हुआ है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला