आरिफ नियाज़ी
रुड़की के कोर कॉलेज के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार रिटायर्ड कर्मचारी को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को तुरंत ही रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है वहीं डॉक्टरों ने कर्मचारी की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सैन्टर सेंटर रेफर कर दिया है। दरअसल मिलाप नगर रुड़की निवासी 72 वर्षीय रामपाल पुत्र गेंदा राम आईआईटी रुड़की से फार्मेसिस्ट के पद से 2010 से रिटायर्ड हुए थे
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
शनिवार की सुबह सवेरे सलेमपुर गांव से अपनी बहन के यहां से वह बाइक से लौट रहे थे जैसे ही वह कोर कॉलेज के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे हो बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़े आसपास के लोगों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई जिसके चलते स्थानीय लोगों ने उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने ऋषिकेश ऐम्स में रेफर किया है राजपाल की हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं पुलिस कार की तलाश में जुटी है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला