मोहम्मद शामिक
रुड़की के पुहाना गांव में ग्रह क्लेश के चलते एक युवती ने कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया जिससे उसके परिवार में हड़कंप मच गया आनन फानन में परिजन युवती को लेकर सिविल हॉस्पिटल पहुंचे जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सैन्टर रैफर कर दिया है फिलहाल युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं युवती की हालत से पूरा परिवार बेहद परेशान है। परिजनों के मुताबिक उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता हाल ही में एक गांव के युवक से तय किया था कुछ लोगों ने इस रिश्ते का विरोध किया जिससे उनकी बेटी भी अब इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थी लेकिन युवती के पिता ने कहा कि वह अपनी ज़बान पर पाबंद है जो वायदा किसी से कर लिया उसे वह निभाते हैं इस रिश्ते को वह इनकार नहीं कर सकते ।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
बताया जाता है कि युवती को ये बात ना गवार गुज़री और उसने कीटनाशक दवाई का इस्तेमाल कर लिया। बताया गया है कि जब युवती ने कीटनाशक का इस्तेमाल किया तब घर मे कोई सदस्य परिवार का नहीं था।कीटनाशक के लेते ही उसकी तबियत बिगड़ती चली गयी कई डॉक्टरों ने भी उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सैन्टर ले जाने की सलाह दी है।फिलहाल युवती की हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है।

सिविल होस्पिटल के डॉक्टरों ने भी उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ऐम्स ऋषिकेश रैफर किया है।उधर युवती की लगातार गंभीर होती जा रही स्थिति से परिजन भी परेशान है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला