आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की एएसडीम कार्यालय पहुंचे दर्जनों शिक्षकों कई विभागों को कोरोना वॉरियर्स घोषित करने पर खुशी ज़ाहिर की तो वहीं शिक्षकों को भी कोरोना वॉरियर्स घोषित करने की प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की। आज शुक्रवार को एएसडीएम पूरण सिंह राणा को दिए ज्ञापन में दर्जनों शिक्षकों ने कहा की उत्तराखंड में प्रदेश सरकार ने कोरोना काल मे सेवा कर रहे स्वास्थ्य विभाग नर्सिंग स्टाफ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को कोरोना वॉरियर्स मानते हुए प्रोत्साहन राशि और उनका सम्मान किया है जो कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने का काम करता है लेकिन जिस तरीके से कोरोना काल में शिक्षकों ने अपनी ड्यूटी को अंजाम दिया है उसको लेकर अभी भी शिक्षकों को कोरोना वॉरियर्स घोषित नहीं किया है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
ज्ञापन में कहा कि विद्यालयों में आइसोलेशन कार्य,सीमा पर स्क्रीनिंग कार्य,कोविड सैन्टर पर वैक्सिनेशन में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड आदि स्थानों पर शिक्षकों ने दिन रात डियूटी की है ।मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मान ना देने पर शिक्षक समाज निराश है । उन्होंने मांग करते हुए कहा कि शिक्षकों के सम्मान को बरकार रखते हुए उनको कोरोना वॉरियर्स घोषित किया जाए।जिससे शिक्षकों में कार्य करने की भावना बनी रहे और अपने आपको गौरान्वित महसूस कर सकें।
इस मौके पर संजय कुमार पूनम चितौरा बडोनी भूपेंद्र मोदली विकास कुमार शर्मा आलोक शर्मा हिसार अहमद मोहम्मद रिजवान मोहम्मद इकबाल जितेंद्र कुमार रविंद्र कुमार राजेश शर्मा अनूप कुमार जितेंद्र कुमार धर्मवीर सिंह शिव नंद शर्मा यशवंत सिंह मुकेश मोहन रावत ब्रजमोहन आधार प्रसाद मनोज कुमार उपासना अग्रवाल आदि शिक्षक मौजूद रहे



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला