आरिफ नियाज़ी
रूड़की सिविल लाइन का एक दरोगा जी की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई जिससे मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। दरोगा जी को देख आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। मौके पर लोग दूसरी बाइक सवार युवक को बुरा भला कहते नज़र आए।हालांकि कुछ लोगों ने दरोगा जी को सड़क से उठाकर हॉस्पिटल पहुंचाया जहां उनका उपचार हुआ है।वहीं दरोगा जी को हल्की फुल्की चोटें लगी हैं। दरोगा जी से माफी मांगने के बाद आरोपी बाइक सवार युवक मौके से चलता बना।दरअसल सिविल लाइन कोतवाली के एक दरोगा जी पंकज शर्मा अपनी डियूटी पर जा रहे थे जैसे ही वह पीरबाबा कालोनी के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज़ रफ्तार युवक ने दरोगा जी की बाईक को ज़ोरदार टक्कर मार दी जिससे दरोगा घायल हो गए।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
दरोगा जी को सड़क पर पड़ा देख आसपास के राहगीरों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई जिसके चलते बाइक सवार आरोपी युवक ने मौके की नजाकत को समझते हुए बिना देर किए दरोगा जी से माफी मांग ली।दरोगा जी ने भी उसे मौके पर ही माफ कर दिया जिसके बाद दरोगा जी उपचार लेने के लिए सिविल हॉस्पिटल पहुंचे। दरोगा को टांग में गुम चोट लगी है जिसका उपचार चल रहा है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला