Jan Mudde

No.1 news portal of India

चैम्पियन ने अपने क्षेत्र के विकास को लेकर सीएम से लेकर प्रदेश के कई मंत्रियों से की मुलाकात,जल्द मिलेगा क्षेत्र के लोगों को योजनाओं का लाभ

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने क्षेत्र के विकास को लेकर कितने गंभीर हैं इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो प्रदेश के सी एम से लेकर सभी मंत्रियों से उनके विभागों की योजनाओं को अपने क्षेत्र में लागू करने की अपील कर चुके हैं बुधवार को कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने अपने क्षेत्र के विकास को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत भी कराया।

वहीं उन्होंने प्रदेश के पेयजल  एवं ग्रामीण विकास मंत्री बिशन सिंह चुफाल  कर चैम्पियन ने अपने क्षेत्र में हैण्डपम्प और गांव गांव की सड़कों को  मुख्य मार्गों से जोड़ने की अपील की जिस पर मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने उन्हें आश्वसन दिया कि  उनके क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और खानपुर क्षेत्र में  सड़कें और हैण्डपम्प का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाएगा। चैम्पियन प्रदेश के उधोग और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भी मिले और उनसे खानपुर क्षेत्र में सिडकुल की स्थापना की मांग की जिस पर उन्हें मंत्री ने उन्हें जल्द बनवाने का आश्वासन दिया।

हालाँकि चैम्पियन, लक्सर से भाजपा विधायक संजय गुप्ता भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ चौहान प्रदेश के गन्ना  विकास राज्य मंत्री  स्वामी यतीश्वरानंद  से मिले और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369