Jan Mudde

No.1 news portal of India

पांच हज़ार लोगों को वैक्सीन लगवा चुके हैं संजय अरोड़ा,कोरोना होने के बाद वैक्सिनेशन कराने का लिया था निर्णय

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

कोरोना जैसी माहमारी की चपेट में आने के बाद युवा नेता संजय अरोड़ा ने वैक्सिनेशन कराने का निर्णय लिया था जिसके चलते लगभग पांच हज़ार लोगों  को  अभी तक संजय अरोड़ा और उनकी टीम  वैक्सिनेशन करा चुकी है। गौरतलब है कि पंजाबी कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा  कोरोना की चपेट में आ गये थे जिसके बाद उन्होंने कोरोना जैसी महामारी से बचाने के लिए वैक्सिनेशन कैम्प लगाने का निर्णय लिया था और मई माह से अभी तक वह लगभग पांच हज़ार लोगों को वैक्सिनेशन करा चुके हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

संजय अरोड़ा के मुताबिक 45 और 18 वर्ष से ऊपर वाले लोगों को वैक्सिनेशन सोमवार को  लगवाई जा रही है मूल राज कन्या पाठशाला में बड़ी संख्या में  लोगों ने कैम्प में पहुंचकर दूसरी डोज़ लगवाई। संजय अरोड़ा ने बताया कि मूल राज कन्या पाठशाला में 22 वां कैम्प आयोजित किया गया  है जिसमें  सुबह सवेरे से ही लोग पहुंचने लगे थे। संजय अरोड़ा ने बताया कि  वैक्सिनेशन अभियान में उन्हें स्वास्थ्य विभाग और  प्रसाशन का पूरा सहयोग मिला है इतना ही नहीं सभी सामाजिक  संगठनों  का भी भरपूर सहयोग मिला है।

संजय अरोड़ा ने बताया कि भगवानपुर, कलियर, मंगलौर, झबरेड़ा आदि स्थानों से आकर भी लोगों ने वैक्सिनेशन कैम्प में स्वास्थ्य लाभ लिया है।उन्होंने कहा कि जब तक शहर के प्रत्येक परिवार तक वैक्सिनेशन नहीं हो  जाता  तब तक   वैक्सिनेशन अभियान जारी रहेगा।उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों से   वैक्सिनेशन अभियान  को तेज करने की  अपील की। उन्होंने  अधिक से अधिक लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की।  उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए उन्हें काफी चुनोतियों का सामना भी करना पड़ा लेकिन इस अभियान को उन्होंने सफल बनाया।उन्होंने कहा कि वैक्सिनेशन से लाखों लोगों की ज़िंदगी को बचाया जा सकता है। इसलिए वैक्सिनेशन का लगवाना बेहद ज़रूरी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369