Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा के कैम्प कार्यालय पर वैक्सिनेशन के लिए लोगों की उमड़ी भीड़, देर शाम तक चला वेक्सीनेशन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की से भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा के कैम्प कार्यालय में वैक्सिनेशन कैम्प में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। विधायक के कैम्प कार्यालय पर 18 और 40 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सिनेशन किया गया वैक्सिनेशन लगवाने को लेकर जहां पुरुष बड़ी संख्या में भाजपा विधायक के कैम्प कार्यालय  पर पहुंचे तो वहीं महिलाओं में भी बेहद उत्साह देखने को मिला।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

सुबह से ही शहर के लोग भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा के आवास पर पहुंचने लगे थे। इस दौरान भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि  उनके कैम्प कार्यालय पर लगातार वैक्सिनेशन अभियान चल रहा है कभी कभी वैक्सिनेशन कि कमी के चलते कार्य रुक जाता है लेकिन आज भी लगभग पांच सौ लोगो  के लिए वैक्सीन आई है जिसे लेकर लोगों में भारी उत्साह है।

प्रदीप बत्रा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए  कोविड नियमोँ का पालन करें।  सोशल डिस्टेंस और मास्क का प्रयोग करें। सैनेटाइज़ेशन का विशेष ध्यान रखें तभी कोरोना जैसी माहमारी से बचा ज सकता है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369