Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा भाजपा विधायक प्रतिनिधि ने किया 11 लाख की सीसी रोड का शिलान्यास, बड़ी संख्या में रहे लोग मौजूद

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

झबरेड़ा से भाजपा विधायक भले ही दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती हों लेकिन  झबरेड़ा में विकास लगातार जारी है। भाजपा विधायक की पत्नी बैजन्ती माला और विधायक प्रतिनिधि सतीश शर्मा  विकास को क्षेत्र में आगे बढ़ा रहे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह  भाजपा विधायक के प्रतिनिधि और पार्षद  सतीश शर्मा ने  झबरेड़ा के कब्रिस्तान की सी सी रोड़ का शिलान्यास किया। इस सड़क को 11 लाख की लागत से विधायक निधि से ग्रामीण विकास विभाग बनवायेगा।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश शर्मा ने कहा कि विधायक देशराज कर्णवाल ने झबरेड़ा में विकास को नए आयाम दिए हैं  आज झबरेड़ा का विकास सामने दिखयी दे रहा है।सतीश शर्मा ने कहा कि  भाजपा पहले से अधिक मजबूत हुई है जिसका परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।उन्होंने कहा कि 2022  के विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।उन्होंने दावा किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल रहा है जिसका लाभ पार्टी  को मिलना लगभग तय है।

सतीश शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल झबरेड़ा के विकास को लेकर बेहद गंभीर है यही कारण है कि अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद भी  विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से 29 सड़कों की स्वीक्रति करा ली।इस मौके पर जितेंद्र कुमार,प्रमुख समाजसेवी शकील अहमद,सभासद शाहरुख,नूरहसन,इलियास,नसीम अहमद,उस्मान,गुड्डू,मो हसन,फुरकानठेकेदार,महफूज़,जब्बार,अरशद,राशिद,अकबर,गुलज़ार,जितेंद्र सैनी,जितेंद्र, विनोद कुमार,पप्पू,और इस्लाम आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369