Jan Mudde

No.1 news portal of India

खताखेड़ी गांव में विधायक की पत्नी बैजंती माला ने रविदास मंदिर के सौन्द्रीयकरण का किया शिलान्यास,आठ लाख की लागत से होगा शिलान्यास

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

झबरेड़ा क्षेत्र के विकास को लेकर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल बेहद गंभीर हैं भाजपा विधायक की गैर मौजूदगी में उनकी पत्नी बैजंती माला अपनी ज़िम्मेदारी को बखूबी निभा रहीं हैं। झबरेड़ा के खताखेड़ी गांव में पहुंची भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी बैजंती माला ने सतरविदास मंदिर के सौंदर्यकारण का बुधवार को शिलान्यास किया। संत रविदास मंदिर का सौन्द्रीयकरण ग्रामीण निर्माण विभाग आठ लाख की लागत से करेगा। इस मौके पर बैजंती माला ने कहा कि झबरेड़ा विधानसभा के गांव गांव का विकास करना ही उनकी पहली प्राथमिकता है झबरेड़ा क्षेत्र  में उन्होंने  दर्जनों मंदिरों का  सौन्द्रीयकरण भाजपा विधायक ने कराया है।

उन्होंने कहा कि झबरेड़ा विधानसभा की तस्वीर बदलने का काम उनके पति ने किया है। बैजंती माला ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कुछ लोग उन्हें  बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें  वह कभी कामियाब नहीं होंगे। विपक्ष का कार्य  आरोप लगाना है वो लगता रहेगा जबकि भाजपा विधायक अपना  कार्य ईमानदारी के साथ करते रहेंगे।

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री ने कहा कि  झबरेड़ा के  विकास  को  लेकर भाजपा विधायक हमेशा गंभीर रहे हैं दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल  में भर्ती होने के बावजूद भी क्षेत्र के विकास की चिंता है अस्पताल में सीएम से अनुरोध करने पर  उन्होंने क्षेत्र की 29 सड़कों को  स्वीकृति दी है जो स्वागत योग्य है। बैजंती माला ने दावा किया कि 2022 में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनेगी।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता के विकास के लिए जो कार्य किया है उसका लाभ भाजपा  को मिलेगा।इस मौके पर प्रधानपति एजाज़,विनोद,कंवल,कंवरपाल,नरेश,सोहनलाल,पिंटू,सोमदत्त, राकेश,रवि,पंकज,अशोक,अजय और अरुण आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369