मोहम्मद शामिक
रुड़की डॉक्टर्स डे पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने सभी डॉक्टरों को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्य की जमकर सराहना की है। आज अपने कैम्प कार्यालय पर भाजपा विधायक ने कहा कि डॉक्टरों को समाज मे भगवान का दर्जा दिया जाता है कोरोना काल मे डॉक्टरों ने दिन रात मेहनत और लग्न से लोगों को नई जिंदगी देने का काम किया है। प्रदीप बत्रा ने कहा कि डॉक्टरों की सेवा को भुलाया नहीं जा सकता जिन्होंने अपनी जान की परवाह किये बगैर दूसरों को नया जीवन दिया ऐसे डॉक्टरों को उन्होंने नमन भी किया
साथ ही भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि डॉक्टरों का मकसद धन उपार्जन करना नहीं होना चाहिये बल्कि सेवा भाव से लोगों की मदद करनी चाहिए। हालांकि परिवार चलाने के लिए धन की भी ज़रूरत होती है। उन्होंने कहा कि जब कोई मरीज़ डॉक्टर के पास जाता है तो उस मरीज़ को डॉक्टर में भगवान नज़र आता है उससे काफी उम्मीद होती है और अपना उपचार कराता है।
प्रदीप बत्रा ने कहा कि डॉक्टरों को भी अपनी ज़िम्मेदारी को बखूबी समझना चाहिए। विधायक ने कहा कि कोरोना काल हो या फिर डेंगू मलेरिया जैसी माहमारी इससे बचने के लिए भले ही लोगों को समय समय पर काफी जागरूक किया जा रहा हो लेकिन अंत मे लोग डॉक्टर पर ही भरपूर विश्वाश करते हैं।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला