Jan Mudde

No.1 news portal of India

लॉकडाउन के बाद कांग्रेसी नेता सादात मसूद को मिल सकती है संगठन में बड़ी जिम्मेदारी,युवाओं को मिलेगी तरजीह-याकूब सिद्दीकी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड में कांग्रेस के संगठन को मज़बूत करने के लिए जल्द ही कुछ शहर और गांव के ज़िम्मेदार लोगों को संगठन में अहम पदों पर ज़िम्मेदारी दी जाएगी जिसके लिए कांग्रेस पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है। 2022  विधानसभा चुनाव फतह करने के लिए कांग्रेस पार्टी जहां  पूरा मंथन करने में जुटी है। तो वहीं कोरोना काल मे लौकडाउन के बाद कांग्रेस पार्टी अपने कुछ समर्पित कार्यकर्ताओं को  भी आगे बढ़ाने का काम करेगी जिनमे  मुख्य रूप से युवाओं और अनुभवी लोगों को संगठन में बेहतर स्थान मिलेगा।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

रूडकी और हरिद्वार में सब कुछ ठीक ठाक रहा तो पार्टी के संगठन को और बेहतर तरीके से मज़बूत किया जाएगा। इतना ही नहीं जो  पार्टी  कार्यकर्ता किसी कारण से  मायूस होकर घर बैठ गए हैं उन्हें भी पार्टी  अब आगे बढ़ाने का काम करेगी। रूडकी शहर में भी सभी वर्गों को  कांग्रेस से जोड़ा जाएगा। कांग्रेस पार्टी जहाँ कई सैनी समाज के  ज़िम्मेदार लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेगी वहीं मुस्लिम में भी  प्रमुख समाजसेवी डॉ इरशाद मसूद के बेटे सादात मसूद जैसे युवा नेता को  संगठन में महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी जाएगी।

इस बाबत रूडकी ग्रामीण से कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष एवं  पूर्व राज्य मंत्री याकूब सिद्दीकी ने बताया कि कांग्रेस सभी वर्गों का सम्मान करती है पार्टी  लॉकडाउन के बाद बूथस्तर पर संगठन को मज़बूत करेगी जिसमें रूडकी शहर में  पंजाबी,सैनी,ब्राह्मण के अलावा मुस्लिम वर्ग के लोगों को महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी जाएगी।उन्होंने बताया कि कांग्रेसी नेता सादात मसूद को भी कांग्रेस बड़ा अहम पद संगठन में देने जा रही है जिसकी जल्द ही घोषणा की जाएगी।

उन्होंनेकहा कि कोरोना काल मे सरकार  सभी मोर्चो पर पूरी तरह से असफल साबित हुई है देश मे आक्सीजन नहीं है वेंटिलेटर नहीं हैं लेकिन सरकार के पास पर्याप्त संसाधन नहीं है ऐसे में सरकार की जवाबदेही बनती है लेकिन सरकार अपनी जवाबदेही से साफ बच रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369