आरिफ़ नियाज़ी।
पिरान कलियर सिटिजन एजुकेशनल एकेडमी में आज विद्यालय का वार्षिकोत्सव ‘फिएस्टा 2026 – एनुअल डे सेलिब्रेशन’ बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, विज्ञान, चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता, सांस्कृतिक विरासत एवं शैक्षिक उत्कृष्टता को मंच प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अजय चौरसिया, चीफ साइंटिस्ट, सीआरआईएफ-सीबीआरआई, मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में डॉ. फराज़ बदर रिज़वी (कैंसर विशेषज्ञ), डॉ. अर्पित सैनी एमबीबीएस, एमडी, गोल्ड मेडलिस्ट तथा प्रोफेसर ख्वाजा मोहम्मद इकरामुद्दीन प्रोफेसर, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त विशेष अतिथियों के रूप में नितिन एडवर्ड शार्प (वाइस प्रिंसिपल, माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल), डॉ. शाकिर अली (एमबीबीएस) एवं डॉ. सना (एमबीबीएस, एमडी) ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, नाटक, भाषण एवं अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, मेहनत और रचनात्मकता की झलक देखने को मिली। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में चीफ साइंटिस्ट, सीआरआईएफ-सीबीआरआई, डॉ. अजय चौरसिया ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि बच्चों में अच्छे संस्कार, नैतिक मूल्य, आत्मविश्वास और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर वार्षिकउत्सव में जे एन यू के डॉक्टर हफिजूर रहमान,डाइरेक्टर मौलाना गुलाम नबी नूरी, सुहैल रोकाडीया, ईमहान मलकानी,इस्माइल रजा, एलिजाबेथ आदि मौजूद रहे l
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में चीफ साइंटिस्ट, सीआरआईएफ-सीबीआरआई, डॉ. अजय चौरसिया,




More Stories
मंगलौर के केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में छात्राओं को दी गई कानून की जानकारी, अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।
रुड़की में खुला तुर्कमान नाहरी रेस्टोरेंट! पुरानी दिल्ली का जायका अब रुड़की में
गढ़वाल सभा रुड़की द्वारा 25 नवंबर से भव्य रामलीला मंचन का होगा आयोजन, छोलिया लोक नृत्य के साथ निकलेगी श्री राम बारात शोभायात्रा।