Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड में बेहतर परिवहन सेवा के संकल्प के साथ दीपावली का पर्व,संजय अरोड़ा ने दी देश-प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

Spread the love

 

आरिफ़ नियाज़ी।

रूड़की जहाँ देश और दुनिया भर में दीपावली का पवित्र त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और रोशनी के साथ मनाया जा रहा है। वहीं इस पावन अवसर पर उत्तराखंड परिवहन प्राधिकरण के सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय अरोड़ा ने सभी देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को दीपोत्सव की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना की।
​शुभकामनाएं देने के साथ ही संजय अरोड़ा ने राज्य की परिवहन व्यवस्था को लेकर सरकार के विजन और कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार उत्तराखंड की सार्वजनिक परिवहन सेवा को सुगम, सुरक्षित और अत्याधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।​संजय अरोड़ा ने बताया कि प्रदेश की परिवहन प्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए निर्णायक कदम उठाए हैं यात्रियों की सुरक्षा और नियमों के अनुपालन को प्राथमिकता देते हुए सड़कों से अवैध व जर्जर डग्गामार बसों को पूरी तरह बाहर कर दिया गया है।इतना ही नहीं यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए बेड़े में नई, आरामदायक और आधुनिक सुविधाओं से लैस बसों को शामिल किया जा रहा है, जिससे दूर-दराज के क्षेत्रों तक कनेक्टिविटी बेहतर हो सके।वरिष्ठ भाजपा नेता संजय अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के प्रयासों की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि मंत्री प्रदीप बत्रा का निरंतर यही प्रयास है कि उत्तराखंड की परिवहन सेवा केवल राज्य के भीतर ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों की तुलना में भी सबसे बेहतर और उत्कृष्ट बने। उनके मार्गदर्शन में परिवहन विभाग नए आयाम स्थापित कर रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ राज्य में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव मिल सके।
​उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उत्तराखंड की परिवहन सेवा देश के लिए एक रोल मॉडल बनकर उभरेगी।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369