Jan Mudde

No.1 news portal of India

मोo साजिद की सुपुत्री नर्गिस का GMC श्रीनगर में MBBS के लिए चयन, परिवार एवं क्षेत्र में खुशी की लहर।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिकरोढ़ा में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत भगेडी महावतपुर निवासी मोo साजिद की सुपुत्री नर्गिस का एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज (GMC), श्रीनगर में चयन होने पर परिवार, रिश्तेदारों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
नर्गिस की इस उपलब्धि से परिवार का गौरव बढ़ा है। उनकी सफलता ने यह साबित किया है कि मेहनत, लगन, दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। नर्गिस की इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर परिवारजनों ने कहा कि नर्गिस का डॉक्टर बनने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। उन्हें आशा है कि वह भविष्य में चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देकर समाज और देश का नाम रोशन करेंगी तथा जरूरतमंद लोगों की सेवा करेंगी।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369