Jan Mudde

No.1 news portal of India

सालियर में बराक- आह का भव्य उद्घाटन, बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधि, छात्र छात्राओं को मिलेगी विशेष छूट।

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की। सालियर रोड स्थित श्री गुरु राम राय स्कूल के पास BARAK-AH CAFÉ & SNOOKER का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति और AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नय्यर काज़मी मुख्य रूप से पहुंचे। दोनों अतिथियों का शॉल और बुके देकर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने रिबन काटकर कैफे का शुभारंभ किया।
कैफे संचालक नोमानअली ने बताया कि यहां ग्राहकों को शुद्ध शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। कैफे में Breakfast, Lunch और Dinner के साथ Veg, Indian और Chinese व्यंजनों की सुविधा रहेगी। परिवारों के लिए अलग बैठने की व्यवस्था और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है। इस दौरान
डॉ. नय्यर काज़मी ने कहा कि कैफे में छात्रों और परिवारों को ध्यान में रखते हुए विशेष सुविधाएं दी गई हैं। छात्रों को आई-कार्ड दिखाने पर सामान्य दिनों में 25 प्रतिशत, जबकि रविवार को 40 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। आम ग्राहकों और परिवारों के लिए भी 10 प्रतिशत डिस्काउंट रखा गया है।
झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति ने संचालक नोमान और उनकी टीम को बधाई देते हुए छात्रों के लिए दी जा रही छूट को उपयोगी पहल बताया। उन्होंने कैफे के शाकाहारी भोजन की भी सराहना की।
इस अवसर पर शेरू मालिक, फाजिल त्यागी, गुलनवाज, सुलेमान प्रधान, सोनू, सलीम ठेकेदार, महबूब आलम, परवेज, शकील अहमद, अजीम आजम और फरीद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369