आरिफ नियाज़ी।
रुड़की ऊर्जा निगम ने क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अपना अब तक का सबसे बड़ा और आक्रामक अभियान चलाकर कटियाबाजों और अवैध रूप से बिजली का उपभोग करने वालों की नींद उड़ा दी है। विभागीय टीम ने रुड़की क्षेत्र के मोहनपुरा, तांसीपुर, हथियाथल और ढंडेरा में एक साथ छापेमारी कर बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी।
ऊर्जा निगम की अचानक हुई इस बड़ी कार्रवाई से पूरे इलाके में दिनभर हड़कंप का माहौल बना रहा। जैसे ही ग्रामीणों को अधिकारियों के आने की भनक लगी, कई लोग आनन-फानन में छतों और खंभों से बिजली के अवैध केबल और कटिया उतारते नज़र आए। टीम ने मौके से भारी मात्रा में अवैध केबल जब्त किए हैं।
इस कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए एसडीओ मोहम्मद उस्मान ने कहा कि
”ऊर्जा निगम लगातार उपभोक्ताओं से ईमानदारी से कनेक्शन लेने और बिजली चोरी ना करने की अपील करता आ रहा है। इसके बावजूद कई लोग बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब किसी को बख्शा नहीं जाएगा। पकड़े गए लोगों के खिलाफ भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ पुलिस में मुकदमे (FIR) भी दर्ज कराए जा रहे हैं।
इस बड़े छापेमारी अभियान के दौरान ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की पूरी टीम मुस्तैद रही। मौके पर एसडीओ अरशद, एसडीओ आकाश, जेई सुनील कुमार के साथ-साथ लाइनमैन संजय कुमार, यूसुफ, जोशी, पुष्पेंद्र, खुशनसीब और आजाद समेत अन्य विभागीय कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
ऊर्जा निगम के सख्त तेवरों से साफ है कि आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज़ होगा, जिससे बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा और कड़ा होना तय है।





More Stories
ब्राह्मण समाज रुड़की द्वारा समाज के उत्थान में अमूल्य योगदान देने वाली स्वर्गवासी विभूतियों के परिजनों को किया सम्मानित।
रुड़की चकबंदी अधिकारी अनिल कुमार सुनील को विभाग ने दी भावभीनी विदाई टीकम सिंह चौहान और धर्मेंद्र कुमार हुए भावुक।।
रुड़की राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान में हिन्दी पखवाड़ा -2026 की श्रृंखला में काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन।