Jan Mudde

No.1 news portal of India

2027 के महासमर की तैयारी,खानपुर में फिर गर्जा उमेश कुमार का नाम, नगला इमरती में हुआ भव्य स्वागत।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

खानपुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचलें अभी से तेज हो गई हैं। क्षेत्रीय विधायक उमेश कुमार ने फिर से जनता के बीच अपनी पैठ मजबूत करने और अपनी पार्टी का कुनबा बढ़ाने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में देर शाम नगला इमरती गांव पहुंचने पर समर्थकों और स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक उमेश कुमार का भव्य स्वागत किया।
​नगला इमरती में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान विधायक उमेश कुमार ने समर्थकों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। इन बैठकों में आगामी चुनावी रूपरेखा और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। उमेश कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनका मुख्य मकसद क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि खानपुर क्षेत्र में जो भी विकास कार्य फिलहाल अधूरे हैं, उन्हें समय रहते प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।दरअसल
​आज के इन सभी कार्यक्रमों का सफल संचालन तबरेज़ प्रधान द्वारा किया गया। नगला इमरती गांव में जनसंपर्क का दौर काफी व्यस्त रहा, जहां प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों—शेर अली मलिक, अब्दुल वली, नाजिम अली, दिलशाद चेयरमैन और हाजी साद के आवासों पर आयोजित बैठकों में सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़े। ग्रामीणों और युवाओं में विधायक उमेश कुमार के प्रति जबरदस्त उत्साह और दीवानगी देखने को मिली।​
​राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि खानपुर विधानसभा में उमेश कुमार द्वारा बीते वर्षों में किए गए बड़े पैमाने के विकास कार्य उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। सड़कों, इंफ्रास्ट्रक्चर और जनसेवा के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक कार्यों का सीधा लाभ उन्हें आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में मिलना लगभग तय माना जा रहा है। समय से काफी पहले शुरू हुई यह सक्रियता खानपुर के सियासी समीकरणों को पूरी तरह से उमेश कुमार के पक्ष में ढालती दिख रही है। इस मौके पर शाहनवाज जलालपुर, नूरहसन लंढौरा, मिनू, गांधी प्रधान जैनपुर, कारी उसमान, गौरव प्रधान, नौशाद अंसारी, मुरसलीन सभासद, सभासद समद,अ आबाद राणा, शाहिद खान, शौकीन अली, राव सज्जाद, राव उमर, साजिद, दिलशाद, कल्लू जलालपुर, राव इमरान, नीटू कुमार, रियासत अली, प्रवस अली, समेत बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369