आरिफ नियाज़ी।
खानपुर विधायक उमेश कुमार के लंढौरा आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता द्वारा अभूतपूर्व एवं ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ भव्य स्वागत किया गया। समारोह में उमड़ी भीड़ से गदगद विधायक उमेश कुमार ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खानपुर विधानसभा का सर्वांगीण विकास ही उनका मुख्य ध्येय है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा, “खानपुर और लंढौरा की जनता ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार को और तेज किया जाएगा तथा मूलभूत सुविधाओं को हर व्यक्ति तक पहुँचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।”इस दौरान विधायक उमेश कुमार ने फीता काटकर जन निर्माण पार्टी के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस नए कार्यालय के खुलने से स्थानीय निवासियों को अपनी समस्याओं के समाधान और जनसंपर्क के लिए एक स्थायी मंच मिल सकेगा।कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह कार्यालय केवल पार्टी का केंद्र नहीं, बल्कि आम जनता का अपना घर होगा, जहाँ से उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में उत्साही कार्यकर्ता मौजूद रहे।





More Stories
कलियर क्षेत्र में अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष का औचक निरीक्षण, बिना मान्यता चल रहे मदरसों से जवाब-तलब, बेहतर व्यवस्था वाले मदरसे बनेंगे ‘मॉडर्न मदरसा।
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह के तीखे तेवर, बोले— ‘कर्मचारियों का ईएसआई-पीएफ दबाने वाले अफसरों और ठेकेदारों पर होगी कड़ी कार्रवाई।
मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने अपनी विभिन्न 12 मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा को दिया ज्ञापन।