आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले ‘अभियंता दिवस’ (इंजीनियर्स डे) पर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने एक अनूठी और सराहनीय पहल की। 15 सितंबर के दिन महासंघ के सदस्यों ने रुड़की स्थित सिविल अस्पताल पहुंचकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया और अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान महासंघ के अध्यक्ष अमूल वालिया ने कहा कि 15 सितंबर का दिन ना केवल तकनीकी कौशल और निर्माण का जश्न मनाने का दिन है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, और इस पहल के जरिए हमारी कोशिश है कि अस्पताल में इलाज करा रहे जरूरतमंदों की मदद हो सके।इस दौरान
रक्तदान शिविर में महासंघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान दर्जनों डिप्लोमा इंजीनियरों ने रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया। इसके साथ ही महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा कर मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए,
इस सामाजिक आयोजन में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के कई प्रमुख सदस्य और पदाधिकारी शामिल रहे, जिनमें द्विजेश, आलोक कुमार, राहुल सिंह, आकाश कुमार, आकाश, उदय चौधरी, शुभम कुमार, प्रदीप कटारिया, दिनेश कुमार, आफताब आलम, रहीस अहमद, अंकित कुमार, विपिन सैनी, दीपक सैनी, अजय नौटियाल, अमित कुमार खयाना, सचिन कुमार, रोहित धोम्या, पंकज सैनी, सिंटू कुमार, योगेन्द्र सिंह तोमर, अभिषेक सैनी, सुनील बरवाल, रूपेश कुमार और प्रदीप कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अस्पताल प्रशासन ने उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की इस मानवीय पहल की सराहना की और सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।





More Stories
अंतरराष्ट्रीय शायर अफ़ज़ल मंगलोरी उत्तराखंड भाषा संस्थान की नई कार्यकारिणी में तीन वर्ष के लिए स्थायी सदस्य नियुक्त
रुड़की तहसील में किसान यूनियन टोडा का जोरदार प्रदर्शन, चकबंदी, बकाया भुगतान और स्मार्ट मीटर समेत 8 मुद्दों पर घेरा प्रशासन।
रूड़की में सेवा का संकल्प, इनर व्हील क्लब की ‘रसोई’ ने सिविल अस्पताल में सैकड़ों जरूरतमंदों को कराया भोजन।