Jan Mudde

No.1 news portal of India

अंतरराष्ट्रीय शायर अफ़ज़ल मंगलोरी उत्तराखंड भाषा संस्थान की नई कार्यकारिणी में तीन वर्ष के लिए स्थायी सदस्य नियुक्त

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।
रुड़की । अंतरराष्ट्रीय शायर व उत्तराखंड उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष अफ़ज़ल मंगलोरी को उत्तराखंड भाषा संस्थान की नई कार्यकारिणी में उर्दू प्रभाग का तीन वर्ष के लिए स्थायी सदस्य नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास ( मुख्य सेवक सदन ) में हिन्दी दिवस पखवाड़ा के अवसर पर अफ़ज़ल मंगलोरी सहित सभी 13 साहित्यकार सदस्यों का सम्मान किया । समारोह में प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी , सचिव भाषा यू एन पांडे , विधायक सविता कपूर ,उमेश शर्मा काऊ सहित अनेक आई ए एस अधिकारी मौजूद रहे । हिन्दी दिवस पखवाड़ा के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने सभी राष्ट्रीय व प्रांतीय लोक भाषाओं के साहित्यकारों व विभिन्न हिन्दी प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। भाषा सचिव उमेश नारायण पांडेय (आई ए एस ) द्वारा जारी शासकीय आदेश के अनुसार भाषा संस्थान उत्तराखंड की नई समिति में लोकभाषा के 6 ,हिन्दी भाषा के 2 ,पंजाबी भाषा के 2, नेपाली भाषा के 2 साहित्यकारों सहित प्रदेश के 2 विश्विद्यालयों के कुलपतियों को भी स्थाई सदस्य मनोनीत किया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369