आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। नगर के लोकप्रिय जननेता एवं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का जन्मदिन शनिवार को अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और उत्साह के वातावरण में ‘सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विविध सामाजिक कार्यक्रमों और रक्तदान शिविर में नगरवासियों तथा कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी विशेष शुभकामना पत्र भेजकर मंत्री प्रदीप बत्रा के दीर्घायु एवं आरोग्य जीवन की कामना की है।रूड़की साकेत कॉलोनी स्थित प्रसिद्ध हरमिलाप धर्मशाला में आयोजित भव्य समारोह में कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने केक कटवाकर कैबिनेट मंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इसके पश्चात समर्थकों, पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ (गुलदस्ते) व विभिन्न उपहार भेंट कर अपना स्नेह एवं सम्मान प्रकट किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।सेवा संकल्प दिवस के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और समर्थकों ने आगे बढ़कर रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने कहा कि जनसेवा के इस पुनीत कार्य के माध्यम से वे अपने प्रिय नेता के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा भावुक नज़र आए। उन्होंने कहा, “रुड़की की सम्मानित जनता से मुझे जो असीम स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मिला है, उसके लिए मैं सदैव ऋणी रहूँगा। इस बार जन्मोत्सव को ‘सेवा संकल्प’ का रूप इसीलिए दिया गया है ताकि हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचा सकें। रुड़की शहर का सर्वांगीण विकास और जन-जन की सेवा करना ही मेरा पहला और अंतिम ध्येय है। इसके लिए मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सदैव प्रयासरत रहूँगा।”
क्षेत्र के प्रमुख नेताओं व गणमान्य लोगों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर राजनीति, समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति,अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक विजेंद्र सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा, ममतेश शर्मा,रजनीश शर्मा,विशाल वर्मा, विवेक चौधरी, ठाकुर संजय सिंह, संजीव तोमर, गौरव कौशिक, नितिन गोयल, अवनीश शर्मा, अजय तेवतिया, गौरव त्यागी, नवीन गुलाटी, भरत कपूर, हरमीत सिंह दुआ, नरेश यादव, सचिन पंडित, संजीव कक्कड़ सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।





More Stories
दिव्यांगजन को मिलेगी बड़ी राहत,100 से अधिक दिव्यांगजनों को मिलेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण, 3 से 5 अक्टूबर तक लगेगा शिविर।
जीआरपी रुड़की द्वारा नाबालिग बालिका को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।
रूड़की हाइवे पर रिमझीम होटल के सामने ढ़डेड़ी के पास गन्ने के खेत से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,नहीं हो सकी पहचान।