आरिफ नियाज़ी।
रुड़की।मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन, सिंचाई विभाग (रुड़की शाखा) के द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में प्रदेशभर से आए कर्मचारी नेताओं एवं पदाधिकारियों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शाखा की नई कार्यकारिणी का चुनाव रहा, जिसमें एक बार फिर सुरेंद्र कुमार सैनी ने अपना निर्विवाद वर्चस्व साबित करते हुए लगातार पांचवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
सुरेंद्र कुमार सैनी के पुनः अध्यक्ष चुने जाने के साथ ही पूरी कार्यकारिणी का निर्वाचन भी निर्विरोध संपन्न हुआ। कार्यकारणी में अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सैनी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार बंसल (प्रशासनिक अधिकारी)सचिव दानिश खान, (वरिष्ठ सहायक)
कोषाध्यक्ष कु. सोनिया (वरिष्ठ सहायक)
संगठन मंत्री सचिन कुमार सैनी प्रमुख रूप से चुने गए।वहीं चुनाव परिणाम घोषित होते ही ‘कर्मचारी एकता जिंदाबाद’ के नारों से पंडाल गूंज उठा। उपस्थित सभी सदस्यों एवं प्रतिनिधियों ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष कतार्थ सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए एकजुटता सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा, “हमारा मुख्य ध्येय प्रदेश स्तर पर कर्मचारियों को एक सूत्र में बांधकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाना है। वहीं
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सैनी ने लगातार पांचवीं बार विश्वास जताने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वह कर्मचारियों के सम्मान और न्याय की लड़ाई को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाएंगे।
वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की गरिमामय मौजूदगी
अधिवेशन में प्रदेश और मंडल स्तर के कई वरिष्ठ कर्मचारी नेताओं ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्य रूप से
प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामेंद्र सिंह,हरिद्वार शाखा अध्यक्ष अनुज शर्मा
पूर्व सचिव (हरिद्वार) विपिन कुमार शर्मा,
मंडल अध्यक्ष शिव कुमार,पूर्व मंडल सचिव (सहारनपुर) देवपाल त्यागी,पूर्व संरक्षक अशोक मलिक,
कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप शर्मा, प्रिय कुमार शर्मा एवं अमित सहित बड़ी संख्या में सिंचाई विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा संगठन की मजबूती और कर्मचारी कल्याण के लिए संकल्प लेने के साथ हुआ।





More Stories
नारसन केंद्र पर कक्षा 8 के विद्यार्थियों की दक्षताओं में सुधार को लेकर बी आर सी क़ी बैठक आयोजित।
जीआरपी रुड़की द्वारा महिला को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया.।
रूड़की बी एस आई में शिक्षा दीक्षा कार्यक्रम में नवप्रवेशित छात्राओं का हुआ भव्य स्वागत।