आरिफ नियाज़ी।
बीआरसी नारसन केंद्र मंगलौर में आज एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कक्षा 8 के विद्यार्थियों की दक्षताओं (competencies) में सुधार करना था।बैठक के दौरान उन क्षेत्रों और विषयों पर गहराई से चर्चा की गई जहाँ बच्चों की दक्षताएँ न्यून यानी कम पाई गई हैं। डायट प्रवक्ता अनिल कुमार के द्वारा शिक्षकों को संबोधित करते हुए आगामी परख (PARAKH) 2027 परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम हासिल करने के लिए एक ठोस और प्रभावी कार्य योजना (action plan) बनाने के निर्देश दिए गए।शिक्षकों को प्रेरित किया गया कि वे शिक्षण पद्धतियों में सुधार करें और कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान दें ताकि समय रहते सभी आवश्यक दक्षताओं को प्राप्त किया जा सके।
बैठक में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से अर्चना द्विवेदी एवं जुनैद के द्वारा भी शिक्षकों के साथ विभिन्न शिक्षण गतिविधियों के विषय में चर्चा की गई और विषय को छात्रों के दैनिक जीवन से कैसे जोड़ा जाए जिससे कि वह विज्ञान के सिद्धांतों को अपने दैनिक जीवन में प्रयोग कर सकें।
इसी तरह की बैठक अन्य विकास खंडों में भी आयोजित होती रहेगी जिससे विज्ञान विषय को छात्रों के लिए सरल और रोचक बनाया जा सके और गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से उनके अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न किया जा सके और परख 2027 मैं जनपद हरिद्वार अपनी बेहतर स्थिति बना सके।





More Stories
मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन सिंचाई विभाग रुड़की शाखा के अधिवेशन में सुरेंद्र कुमार सैनी का दबदबा कायम, पांचवीं बार निर्विरोध बने अध्यक्ष।
जीआरपी रुड़की द्वारा महिला को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया.।
रूड़की बी एस आई में शिक्षा दीक्षा कार्यक्रम में नवप्रवेशित छात्राओं का हुआ भव्य स्वागत।