Jan Mudde

No.1 news portal of India

सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।

Spread the love

 

आरिफ़ नियाज़ी।
​पिरान कलियर शरीफ विश्व प्रसिद्ध हजरत अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक के सालाना उर्स के दौरान दरगाह परिसर रूहानी रंग में डूबा नजर आया। इस मुबारक मौके पर बाबा जिलानी के खास जानशीन सूफी राशिद साबरी ने अकीदत के साथ दरगाह में फूल और चादर पेश की और देश-प्रदेश में अमन, चैन, भाईचारे व खुशहाली की खास दुआएं कराईं।
उर्स के दौरान मुख्य आकर्षण कुल शरीफ की रस्म रही, जिसे सूफी राशिद साबरी की मौजूदगी में पूरी अकीदत के साथ अदा किया गया। इस रस्म में शिरकत करने के लिए देश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में जायरीन पहुंचे। इस दौरान पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश से आए उनके तमाम मुरीदीन ने दरगाह में हाजिरी दी। उर्स के मुबारक मौके पर सूफी राशिद की जानिब से एक विशाल लंगर का आयोजन किया गया, जहां दरगाह पर आने वाले हजारों जायरीनों ने लंगर ग्रहण किया।
​उर्स के दौरान आयोजित रूहानी कव्वाली की महफिल में बाहर से आए नामचीन कवालों ने हजरत साबिर पाक और बाबा फरीद गंजशकर की शान में एक से बढ़कर एक कलाम पेश किए। महफिल के आगाज से पहले सूफी राशिद ने दरगाह के सज्जादा नशीन शाह मंजर एजाज साबरी (उर्फ अलीशा मियां), अजमेर शरीफ दरगाह के खास खादिम नजर मियां चिश्ती, यावर मियां, सुहैल मियां, अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलोरी और दरगाह के तमाम जिम्मेदार खादिमों की दस्तारबंदी कर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पंडाल में मौजूद गणमान्य अतिथियों और मेहमानों को फूल-मालाएं पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर सूफी राशिद साबरी ने कहा कि साबिर पाक का सालाना उर्स बेहद धूमधाम और अकीदत के साथ मनाया जा रहा है, जिसमें दूर-दूर से आए जायरीनों ने अपनी हाजिरी दर्ज कराई है। उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि हजरत साबिर साहब की दरगाह पर जो भी शख्स अपनी जायज मन्नत और मुराद लेकर आता है, उसकी दुआ कभी खाली नहीं जाती। सच्चे दिल से मांगी गई हर मुराद यहां जरूर पूरी होती है। उर्स के चलते पूरे कलियर शरीफ में जश्न और इबादत का माहौल बना हुआ है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369