आरिफ नियाज़ी।
देहरादूननईमा मलिक की शैक्षणिक उपलब्धि और पीएचडी पूर्ण करने पर उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने उन्हें सम्मानित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं ।इस दौरान वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि मेहनत, लगन और शिक्षा के प्रति समर्पण की मिसाल है।नईमा मलिक की इस उपलब्धि ने उनके परिवार के साथ-साथ उनके गांव और क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है। साथ ही
शादाब शम्स ने कहा
“दीन की सीख और आधुनिक शिक्षा का मेल ही हमारी बेटियों को सशक्त बनाएगा। समाज के विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित और आत्मनिर्भर होना अनिवार्य है। बेटियों को कमज़ोर नहीं, उनका हौसला बनिए; क्योंकि उनके आगे बढ़ने से ही पूरे समाज का भविष्य उज्ज्वल होगा।”
इस अवसर पर शादाब शम्स ने नईमा मलिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
रक्षाबंधन पर भाजपा महिला मोर्चा क़ी प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी द्वारा मनोज सैनी एवं पर्यावरण मित्रों को राखी बाँधकर रक्षाबंधन का मनाया त्योहार।