Jan Mudde

No.1 news portal of India

धनौरी स्थित महर्षि दयानंद मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में आयोजित होगा रोज़गार मेला- रोमा सैनी।

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

धनौरी स्थित महर्षि दयानंद मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में स्वरोजगार फाउंडेशन एक रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है,इस मेले में लगभग 35 से 40 कंपनियां भाग लेंगी। इस मेले का उद्देश्य 10वीं,
12वीं, आईटीआई और पॉलिटेक्निक पास अभ्यर्थियों को ऑन द स्पॉट पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार के माध्यम से 500 से अधिक रोजगार अवसर प्रदान करना है।कार्यक्रम क़ी जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा क़ी प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी नें बताया क़ी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट शिरकत करेंगे, जबकि जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, भाजपा नेता राकेश गिरी, महिला मोर्चा क़ी प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट और श्यामवीर सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान भाजपा नेत्री रोमा सैनी नें बताया क़ी कार्यक्रम को लेकर महिलाओं और युवाओं में ख़ास उत्साह हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवाओं के रोज़गार को लेकर बेहद गंभीर हैं यही कारण हैं क़ी आज प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोज़गार के अवसर उपलब्ध हैँ। उन्होंने कहा क़ी धनोरी का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा जिसमें बेरोज़गार युवाओं को रोज़गार के नए अवसर प्राप्त होगे। इस दौरान रोमा सैनी के साथ दर्जनों महिलाये शामिल रहीं।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369