Jan Mudde

No.1 news portal of India

दरगाह हज़रत अब्दुल कुद्दुस गंगोह शरीफ के सज्जादानशी शाह मेहताब कुद्दूसी साबरी उर्फ़ गुड्डु मियां नें मुफ़्ती शमून कासमी और अंतराष्ट्रीय शायर अफ़ज़ल मंगलौरी क़ी दास्ताबंदी क़ी।

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।
कलियर शरीफ साबिर साहब के 798वें सालाना उर्स के मौक़े पर बड़ी संख्या में ज़ायरीन कलियर शरीफ पहुंच रहे हैं। आज गुसल शरीफ क़ी रस्म के मौक़े पर भारी भीड़ दरगाह में पहुंची। इस दौरान उत्तराखण्ड मदरसा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मुफ़्ती शमून कासमी नें दरगाह पर अक़ीदत के चादर और फूल पेश किए और हज़रत साबिर साहब क़ी दरगाह पर पहुंचकर देश और प्रदेश क़ी अमन सलामती और खुशहाली क़ी दुआएं मांगी। इस दौरान दरगाह हज़रत अब्दुल कुद्दुस गंगोह शरीफ के सज्जादानशी शाह मेहताब कुद्दूसी साबरी उर्फ़ गुड्डु मियां नें मुफ़्ती शमून कासमी और अंतराष्ट्रीय शायर अफ़ज़ल मंगलौरी क़ी दास्ताबंदी क़ी। इसके बाद गुड्डु मियां द्वारा उत्तराखण्ड और अपने मुल्क के भाईचारे और आपसी सौहार्द क़ी दुआएं कराई। इस मौक़े पर सज्जादा नशीन गुड्डु मियां नें कहा क़ी साबिर साहब के उर्स के मौक़े पर पूरे देश क़ी तरक्की और खुशहाली क़ी दुआएं कराई गई हैं हर शख्स आबाद और खुशहाल रहे कोई परेशान ना रहे इसके लिए दरगाह पर विशेष दुआऐं कराई गई हैं। साथ ही मुफ़्ती शमून और अफ़ज़ल मंगलौरी क़ी दस्तार बंदी क़ी गई हैं मुफ़्ती शमून कासमी हमेशा उनसे मिलने आते हैं।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369