Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर से कांग्रेस विधायक हाजी फुरकान अहमद एस आई आर को लेकर जाएंगे सुप्रीम कोर्ट,रामपुर ग्रीन पार्क कॉलोनी में 29 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का किया उद्घाटन।

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

कलियर से कांग्रेस विधायक हाजी फुरकान अहमद ने रामपुर ग्रीन पार्क कॉलोनी14 में 29 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन किया। इस मौक़े पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा क़ी उनके द्वारा कलियर विधानसभा में बड़े पैमाने पर विकास कराया गया हैं अब विकास को और भी गति मिली हैं राज्य योजना से भी क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा हैं उन्होंने कहा क़ी वह जनता ke😁सेवक हैं विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता हैं जो लोग उनके विकास पर सवाल खड़ा करते हैँ वह मानसिक रूप से परेशान हैं। एस आई आर को लेकर विधायक भाजपा पर हमलावर हुए उन्होंने कहा क़ी वह अपने क्षेत्र का एक भी वोट कटने नहीं देंगे चाहे इसके लिए सड़कों से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई क्यों ना लड़नी पड़े।वोट भी कटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा क़ी जनता ने उन्हें तीन-तीन बार विधायक बनाकर विधानसभा में भेजा हैं उसी जनता क़ी सेवा वह सड़कों के निर्माण के द्वारा कर रहे हैं।,सड़कों और नालियों की ज़रूरत को पूरा कराना उनका पहला दायित्व है।
विधायक फुरकान अहमद ने बताया क़ी आज उन्होंने ग्रीन पार्क रामपुर में 29 लाख की लागत की सड़क का उद्घाटन किया हैं ।विकास करना मेरा फर्ज़ है। आज बाजूहेड़ी गांव में भी सड़क का उदघाटन हैं। विधायक ने कहा क़ी क्षेत्र का विकास करना मेरा मेन मकसद है और यह विकास भाजपा की सरकार होते हुए भी जारी रहेगा।वह कहीं से भी लाएं कुछ भी करें लेकिन अपने क्षेत्र में विकास की कमी नहीं आने देंगे।विधायक ने कहा क़ी लगभग 4 करोड़ की लागत से उनकी विधानसभा में सड़कों का निर्माण होना हैं जो राज्य योजना से हैं, जो आज कल में उसका टेंडर हो जाएगा फुरकान ने बताया क़ी कोर कॉलेज से पिरान कलियर तक सड़क का टेंडर हो चुका। लगभग 3 करोड़ की लागत से उसका टेंडर हुआ हैं बरसात के बाद काम शुरू हो जाएगा।। बहुत जल्द बहुत अच्छी हॉट-मिक्स की सड़क बनेगी, जिसकी स्वीकृति भी हो चुकी है और टेंडर भी हो चुका है।उन्होंने कहा क़ी कलियर में जल भराव क़ी समस्या हैं जिसे जल्द दूर कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा क़ी मेरे वालिद प्रधान रहे, मेरी वपत्नी तीन बार प्रधान रही, वह स्वयं भी तीन बार के विधायक हैँ जब उनकी ही वोट पर आपत्ति लग गई, तो आम आदमी का क्या होगा अब यह देख लो।
उन्हें कहा गया क़ी यह भाजपा के नेताओं क़ी बड़ी साजिश हैं। कुछ छूट भैया भाजपा नेताओं ने भोले भाले लोगों के आधार कार्ड लिए और फिर भाजपा के कार्यालयों में -बैठकर उन पर निशान लगाए काफी गांव ऐसे भी हैँ जैसे महमूदपुर गांव में , जिसके नाम से आपत्ति लगाई गई , उसके खुद के परिवार पर भी आपत्ति लगी हुई थी।

“उसके खुद के… कि वह वहां के रहने वाले ही नहीं हैं।भाजपा क़ी साजिश थी क़ी दस बारह हज़ार वोट इस विधानसभा कटवा देंगे लेकिन देश के संविधान ने एक वोट देने का अधिकार सभी को दिया हैं हम उस अधिकार को छीनने नहीं देंगे। एक-एक वोट की लड़ाई हम लड़ेंगे।” अभी परसों सुप्रीम कोर्ट के वकील सलमान खुर्शीद साहब देहरादून आए, हमने उन्हें भी कहा। उन्होंने कहा कि आप कुछ एफिडेविट लाओ और जो इस तरह की गलत आपत्ति कर रहे हैं, हम उन्हें सुप्रीम कोर्ट तक भी नहीं छोड़ेंगे।फुरकान ने कहा क़ी उन्होंने भी निर्णय लिया कि जो हमारे लोगों के वोट कटवाना चाहते हैं, हम एक-एक वोट की लड़ाई लड़ेंगे। सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक हम एक भी अपने किसी वोटर का वोट कटने नहीं देंगे।”

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369