Jan Mudde

No.1 news portal of India

जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर आयोजित, 50 से अधिक यूनिट रक्तदान।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जश्न-ए-खैरुल वरा कार्यक्रम के अंतर्गत दूसरे कार्यक्रम के रूप में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन उमर एनक्लेव, रामपुर रोड, रुड़की में किया गया। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए 50 से अधिक यूनिट रक्तदान किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. तनवीर अहमद एवं डॉ. हीरा तबस्सुम ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के सामाजिक एवं सेवा कार्यों का आयोजन लगातार होते रहना चाहिए, ताकि समाज में इंसानियत, आपसी भाईचारे और एक-दूसरे की मदद करने की भावना को बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक नेक कार्य है, जिसके माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। दोनों ने औन फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और अधिक से अधिक लोग मानव सेवा के लिए प्रेरित होते हैं।

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सिटी ब्लड बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ब्लड कलेक्शन से संबंधित सभी तकनीकी सुविधाएं सिटी ब्लड बैंक की ओर से उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर संस्था की ओर से राहुल अरोड़ा का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया।

शिविर में आसिफ अली उर्फ हैदर, गुड्डू साबरी, सोनू साबरी, नईम खान, अमजद उस्मानी, परवेज आलम, बिलाल खान, आरिफ नियाज़ी, साकिब शहज़ाद, शहज़ाद अहमद सहित अनेक लोगों ने रक्तदान कर इस नेक पहल में अपना योगदान दिया।

औन फाउंडेशन के प्रेसिडेंट कुंवर शाहिद ने बताया कि रक्तदान शिविर को सफल बनाने में हर वर्ष अनस गाजी की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इस वर्ष भी उन्होंने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया और बड़ी संख्या में लोगों से रक्तदान करवाने में अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

कुंवर शाहिद ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य समाज में इंसानियत, सेवा और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। औन फाउंडेशन की ओर से आगे भी इसी तरह के सामाजिक एवं सेवा कार्य आयोजित किए जाते रहेंगे।

शिविर में रक्तदान करने पहुंचे सभी लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें उपहार वितरित किए गए। साथ ही लोगों को मौसमी का ताजा जूस पिलाया गया और भोजन की भी व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने औन फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक और सेवा कार्य समाज में आपसी भाईचारे, इंसानियत और सेवा भावना का संदेश मजबूत करते हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369