Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर विद्युत विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, 27 घरों में बिजली चोरी पकड़ी।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

भगवानपुर। बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने बुधवार को क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। विभागीय टीम ने बेलकी मसाई, रोलाहेड़ी, पलूनी एवं हकीमपुर तुर्रा गांवों में घर-घर पहुंचकर विद्युत कनेक्शनों, मीटरों एवं लाइनों की जांच की। अभियान के दौरान 27 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई, जिसके बाद संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।
अचानक हुई इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। टीम ने कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति की जांच करते हुए अनियमित कनेक्शनों और बिजली चोरी के मामलों को पकड़ा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विद्युत चोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विद्युत विभाग ने कहा कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एस डी ओ सजल अटवाल के अनुसार बिजली चोरी से न केवल विद्युत व्यवस्था पर अतिरिक्त भार पड़ता है, बल्कि ईमानदारी से बिल का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे वैध कनेक्शन से ही बिजली का उपयोग करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें।
कार्रवाई में उपखंड अधिकारी भगवानपुर सजल अटवाल, अवर अभियंता शिवम सैनी एवं जॉनी कुमार तथा लाइनमैन दीपक, बादल, सचिन, शुभम, ईश्वर, तबरेज़, जाबिर, लोकेश एवं सुमित, मीटर रीडर अफजाल व तौफ़ीक़ आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369