आरिफ नियाज़ी।
ऊर्जा निगम और विजिलेन्स टीम लगातार बिजली चोरों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाए हुए हैं।आज कलियर के कोटामुरादनगर, सोहलपुर, और रांगड़वाला गांव में ऊर्जा निगम और विजिलेंस की टीम की छापेमारी से हड़कंप मच गया। ऊर्जा निगम और देहरादून से पहुंची विजिलेन्स टीम ने बिजली चोरों के खिलाफ जमकर अभियान चलाया जिसमें तीनो गांव से 25 बिजली चोरों को विजिलेन्स ने पकड़ा है। विजिलेंस और ऊर्जा निगम की छापेमारी से तीनो गांव में दिनभर हड़कम्प मचा रहा।इस दौरान ग्रामीण खुलेआम केबल डालकर बिजली चोरी कर रहे थे हालांकि ग्रामीणों की विजिलेन्स टीम के सामने एक नहीं चली और अधिकारियो ने चोरी के केबल तत्काल कब्ज़े में ले लिए।ऊर्जा निगम की काफी सख़्ती के बावजूद भी ग्रामीण बिजली चोरी से बाज नहीं आ रहे हैं यही कारण है कि देहरादून से विजिलेंस टीम बार-बार रुड़की कलियर और आसपास के क्षेत्र में लगातार छापेमारी कर रही है। आज दोपहर के समय ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता अशवनी कुमार,जे ई योगेंद्र रावत, विजिलेन्स के इंस्पेक्टर मारुतसाह, सरिता जी, एस आई संजीव त्यागी, ए ई धनजय सिंह, ए ई विकास कुमार आदि इस दौरान प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।