आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के रामपुर नगर पंचायत के सालियर साल्हापुर स्थित रविदास मंदिर में आज डॉ. भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर में कुल 25 शिकायत पहुंची जिनमें से पांच से अधिक शिकायतों का मौक़े पर ही निस्तारण कर दिया गया।शिविर में समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष, राज्यमंत्री स्तर देशराज कर्णवाल ने शिरकत की।
शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और आवास योजना से जुड़ी समस्याएं सुनी गईं। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक पहुंचे।
इस अवसर पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने जिला समाज कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी समेत सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों के आवेदन आज ही ऑनलाइन किए जाएं और 15 दिन के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित हो।
इस मौके पर कर्णवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार का संकल्प है कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। बहुउद्देशीय शिविर इस दिशा में प्रभावी पहल है। अधिकारी इसे औपचारिकता न मानें और हर समस्या का गंभीरता से समाधान करें।
शिविर में पात्र लाभार्थियों के पेंशन और आयुष्मान कार्ड के आवेदन भी मौके पर ही भरवाए गए। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष, सदस्यगण, अधिशासी अधिकारी रामपुर, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।