आरिफ नियाज़ी
उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक में सभी इंजीनियर्स में सरकार द्वारा मांगे ना माने जाने पर भारी रोष दिखाई दिया। सिंचाई विभाग के रूड़की कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महासंघ से जुड़े सभी सदस्य प्रमुख रूप से पहुंचे थे।
जिसमें लोक निर्माण विभाग के प्रान्तीय अध्यक्ष छबीलदास सैनी ने कहा की जब तक सरकार उनकी मांगो को गंभीरता से नहीं लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के जनपद अध्यक्ष अमूल्य वालिया द्वारा की गयी एवं बैठक का संचालन महासंघ जनपद सचिव मंगल सिंह नेगी द्वारा किया गया।
सभी इंजीनियर्स ने 27 सूत्रीय समस्याओं के निराकरण के लिए शासन से पुरजोर मांग रखी ।

उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
हालांकि प्रमुख मांगों में वेतन विसंगति, वर्तमान वेतनमान, पुरानी पेंशन, के साथ 18. फरवरी को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन के साथ जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किए जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में उपस्थित प्रान्तीय अध्यक्ष पेयजल निगम अजय बेलवाल, प्रान्तीय अध्यक्ष लघु सिंचाई मनीष कुमार, श्रीमती अनीता भण्डारी, आकाश भण्डारी, कृष्णा डोली, जितेन्द्र पंवार ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
उक्त बैठक में सुभाष कुंवर, सलमान, प्रवीण पाल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।