Jan Mudde

No.1 news portal of India

न्याय पंचायत जमालपुर कलां के सामुदायिक केंद्र में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, 56 में से 24 समस्याओं का हुआ समाधान

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत विकास खंड बहादराबाद की न्याय पंचायत जमालपुर कलां के सामुदायिक केंद्र में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानन्द भी पहुंचे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है

बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत सैकड़ों क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा कुल 56 समस्याएं दर्ज कराई गईं। पानी की टंकी, आधार कार्ड, राशन कार्ड, सड़क, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, किसान सम्मान निधि, भूमि विवाद, अतिक्रमण, विद्युत विभाग के बिल, जलभराव, चकरोड़, साफ-सफाई तथा राजस्व भूमि से संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं।

इनमें से लगभग 24 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा किया गया, जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए उन्हें संबंधित विभागों को भेजा गया। शिविर में समस्त ग्राम प्रधानगण, पंचायत सदस्यगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं सैकड़ो की संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369