Jan Mudde

No.1 news portal of India

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी की बैठक में आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज यमुना कॉलोनी के ऑफिसर्स क्लब देहरादून में आयोजित की गई बैठक में गढ़वाल के सभी सातों जिलों के जिला अध्यक्ष जिला मंत्री एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष जितमणि पैन्यूली द्वारा की गई और संचालन गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा द्वारा किया गया बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने कहा कि पुरानी पेंशन प्राप्त करने का अब निर्णायक समय आ गया है और हमें प्रदेश भर में एक बड़ा आंदोलन खड़ा करके सरकारों को पुरानी पेंशन देने पर मजबूर करना होगा ।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय महामंत्री इंजीनियर मुकेश रतूड़ी ने कहा कि अब नहीं तो कब नहीं की कहावत को चरितार्थ करते हुए सभी लोग एकजुट होकर संघर्ष का हिस्सा बने सफलता निश्चित प्राप्त होगी ।

प्रांतीय कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा ने कहा कि संगठन को चलाने के लिए फंड की भी आवश्यकता होती है अतः सभी साथी संगठन का साथ तन मन धन से दें ताकि पुरानी पेंशन प्राप्ति के आंदोलन को और प्रखर रूप से जमीन पर उतारा जा सके ।

बैठक को संबोधित करते हुए गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा ने भरोसा दिलाया कि इस बार होने वाला आंदोलन निर्णायक होगा और हम पुरानी पेंशन हर हालत में लेकर रहेंगे गढ़वाल मंडल के महामंत्री फर्स्वाण पासवान ने कहा कि संगठन सदैव पेंशन बहाली आंदोलन के लिए सक्रिय अब भूमिका में रहा है और आगे आने वाले कार्यक्रमों को और व्यापक रूप से कर्मचारी तक पहुंचाया जाएगा ताकि पुरानी पेंशन आसानी से प्राप्त की जा सके ।

गढ़वाल मंडल के उपाध्यक्ष वीर सिंह पवार ने कहा की प्रांतीय नेतृत्व का जो भी आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा एवं जनपद हरिद्वार से प्रांतीय कार्यकारिणी को तन मन धन से पूर्ण समर्थन पूर्व की भांति मिलता रहेगा । आज की बैठक में विभिन्न जनपदों के अध्यक्ष मंत्री ब्लॉक अध्यक्ष मंत्री एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा बैठक को संबोधित किया गया ।

सभी ने एकमत से निर्णय किया कि प्रांतीय कार्यकारिणी का जो भी निर्णय होगा इसका पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा। बैठक में हरिद्वार से जिला अध्यक्ष सुखदेव सैनी जिला महामंत्री दीपक चौहान जिला प्रभारी सदाशिव भास्कर महिलाविंग अध्यक्ष रंजीत कौर संगठन मंत्री मंजू कक्कड़ ब्लॉक,जनपद प्रचार मंत्री कुलदीप सैनी , जनपद कोषाध्यक्ष शिव कुमार पाल,ब्लॉक अध्यक्ष नारसन ज्योतिराम ब्लॉक अध्यक्ष लक्सर कुलदीप सिंह ब्लॉक अध्यक्ष रुड़की सतेन्द्र कुमार जिला प्रचार मंत्री, उमेश कुमार , भगवानपुर से अध्यक्ष विनोद चमोली आदि लोगों द्वारा प्रतिभा किया गया ।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369