Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की के कई स्कूलों में सपनो की उड़ान कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को मिले पुरस्कार,छात्राओं में दिखा भारी उत्साह

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूड़की।शिक्षा को आनंदमय और सहभागितापूर्ण बनाने की दिशा में प्राथमिक विद्यालय नंबर–4 एवंààà राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बेलड़ा में “सपनों की उड़ान” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जहाँ छात्र–छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, वहीं अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और भी खास बना दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत “सपनों की दौड़” नामक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने संगीत की धुनों पर कुर्सी दौड़ में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की फुर्ती, जोश और मुस्कान ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया और उपस्थित अभिभावकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया।
इसके साथ ही लोकनृत्य प्रतियोगिता ने कार्यक्रम में रंग भर दिए।

इस प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी अपने बच्चों के साथ मंच साझा किया। पारंपरिक लोकनृत्यों के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों ने संस्कृति और पारिवारिक एकता का सुंदर संदेश दिया। लोकनृत्य के दौरान गायन और नृत्य का समन्वय दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। विजेता बच्चों को मोमेंटो और ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया।

विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा। शिक्षकों ने इस आयोजन को बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और अभिभावक–विद्यालय सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।

“सपनों की उड़ान” कार्यक्रम ने न सिर्फ बच्चों के सपनों को पंख दिए, बल्कि शिक्षा को उत्सव के रूप में मनाने का संदेश भी दिया।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369