आरिफ नियाज़ी
लंढोरा ऊर्जा विभाग द्वारा विद्युत व्यवस्था को पारदर्शी और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। लंढोरा क्षेत्र में ऊर्जा निगम के अधिकारी अब स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर पूरी तरह गंभीर दिखाई दे रहे हैं। इसी क्रम में विभाग ने स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए सबसे पहले जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संगठनों और व्यापारियों से आगे आने की अपील की है, ताकि आम जनता में भी इसके प्रति जागरूकता बढ़ सके।
ऊर्जा निगम के एसडीओ लंढोरा गुलशन बुलानी ने कहा कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को कई प्रकार के लाभ मिलेंगे। इससे बिजली की खपत की सटीक जानकारी मिलेगी, अनावश्यक बिलिंग की समस्या समाप्त होगी और उपभोक्ता अपनी खपत पर स्वयं नजर रख सकेंगे। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह पारदर्शी प्रणाली पर आधारित हैं, जिससे उपभोक्ता और विभाग—दोनों को फायदा होगा।
एसडीओ गुलशन बुलानी ने क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं आगे आकर अपने प्रतिष्ठानों और घरों में स्मार्ट मीटर लगवाएं, ताकि आम लोगों को इसका सकारात्मक संदेश जा सके। उन्होंने कहा कि जब जिम्मेदार और प्रभावशाली लोग इस पहल से जुड़ेंगे, तो आम उपभोक्ता भी सहज रूप से इसे अपनाएंगे।
ऊर्जा निगम अधिकारियों के अनुसार स्मार्ट मीटर लगने से बिजली चोरी पर अंकुश लगेगा, राजस्व में सुधार होगा और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा। विभाग का उद्देश्य है कि भविष्य में क्षेत्र की पूरी बिजली व्यवस्था को डिजिटल और उपभोक्ता–अनुकूल बनाया जाए।
अंत में एसडीओ गुलशन बुलानी ने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे जल्द से जल्द स्मार्ट मीटर लगवाने में सहयोग करें और ऊर्जा निगम की इस आधुनिक पहल का हिस्सा बनें।
इससे न केवल विभागीय व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि उपभोक्ताओं को भी सुविधाजनक और भरोसेमंद सेवा मिल सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और सभी अवर अभियंता मौजूद रहे।जिनमें
संजना जे ई मुंडलाना
जे ई लंढोरा विनोद कुमार.
जे ई नसीम आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।





More Stories
शेरपुर खेलमऊ में डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा पर छत और निर्माण कार्य का लोकार्पण, नेताओं का हुआ भव्य स्वागत
झबरेड़ा के हरजोली झोझा में राज्य मंत्री ने किया सड़क का उदघाटन, सैंकड़ो लोगों ने फूल मालाओं और ढ़ोल नगाड़ों से किया ज़ोरदार स्वागत
रूड़की के कई स्कूलों में सपनो की उड़ान कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को मिले पुरस्कार,छात्राओं में दिखा भारी उत्साह