आरिफ नियाज़ी।
लंढोरा क्षेत्र से रिश्तों को कलंकित करने वाला एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहाँ एक सगा चाचा अपनी ही भतीजी और परिवार के लिए खौफ और दहशत का कारण बना हुआ है। आरोप है कि चाचा की लगातार गाली-गलौच, छेड़छाड़ और मारपीट से परेशान होकर एक होनहार किशोरी को मजबूरन अपनी पढ़ाई तक छोड़नी पड़ी है।
पीड़ित किशोरी पढ़ाई में बेहद प्रतिभावान बताई जा रही है, लेकिन आरोपी के भय और मानसिक उत्पीड़न के चलते वह स्कूल जाना तक छोड़ चुकी है। किशोरी और उसकी मां का आरोप है कि उनके घर के बराबर में रहने वाला सगा चाचा हसीन उनके मकान पर कब्जा करना चाहता है, इसी नीयत से वह परिवार पर गलत नजर रखता है ताकि उसका परिवार घर छोड़ कर कहीं चला जाए और घर पर कब्ज़ा कर सके।आरोप है की हसीन आए दिन गाली-गलौच व मारपीट करता है। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की और मारपीट में उसके सिर पर चोट भी पहुंचाई।

दरअसल लंढोरा बाहरी किला निवासी हुस्न जहां पत्नी शमीम ने पुलिस को तहरीर में बताया कि देवर हसीन और उसकी पत्नी की दबंगई के चलते उनका परिवार लगातार दहशत में जीने को मजबूर है। आए दिन की मारपीट और अभद्र व्यवहार से उनका सामान्य जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। पीड़िता ने अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल लंढोरा पुलिस चौकी ने तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।