आरिफ नियाज़ी।
आज “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत विकास खंड रूडकी की न्याय पंचायत पनियाला चन्दापुर के रा0प्रा0वि0 रसूलपुर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी प्रशासन फिंचाराम चौहान द्वारा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत सैकड़ों क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा कुल 44 समस्याएं दर्ज कराई गईं। जिनमें पानी की टंकी, आधार कार्ड, राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, किसान सम्मान निधि, भूमि विवाद, अतिक्रमण, विद्युत विभाग के बिल, जलभराव, चकरोड़, साफ-सफाई, स्टेडियम की मांग, प्राथमिक विद्यालय की चार दीवारी और जलभराव की समस्या से निजात तथा राजस्व भूमि से संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं।
इनमें से लगभग 25 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा किया गया, जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु उन्हें संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।
शिविर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीश गौड़, महिला मोर्चा श्रीमती नीलकमल शर्मा,पूर्व प्रधान मो आबिद, समस्त ग्राम प्रधानगण, पंचायत सदस्यगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं सैकड़ो-सैकड़ो की संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।