आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर। अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए भगवानपुर तहसील प्रशासन लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में एसडीएम भगवानपुर श्री नेगी के निर्देश पर राजस्व उपनिरीक्षक राहुल चौहान ने पलोनी गांव के पास से अवैध खनन सामग्री से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर सीज़ कर दीं हैं।
राजस्व उपनिरीक्षक राहुल चौहान ने कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट एसडीएम भगवानपुर को भेज दी है। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से तहसील प्रशासन क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है।
एसडीएम भगवानपुर द्वारा सभी संबंधित कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अवैध खनन को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एस डी एम के निर्देशों के पालन में तहसील कर्मचारी गांव-गांव में सक्रिय रूप से निगरानी कर रहे हैं, जिसके चलते लगातार अवैध खनन में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा जा रहा है और उन पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और अभियान आगे भी जारी रहेगा।





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी