Jan Mudde

No.1 news portal of India

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे जीवनदीप आश्रम,1100 कन्याओ का पूजन, छह जोड़ों का विवाह और हनुमान द्वार का भी किया उदघाटन।

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

रूड़की जीवनदीप आश्रम पहुंचें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया गया।

जीवनदीप आश्रम में मुख्यमंत्री पष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले काशीपुरी के प्रवेश द्वार सिद्धबली हनुमान द्वार का उदघाटन किया इसके बाद उन्होंने जीवन दीप आश्रम के सत्य मित्रानन्द गिरी हॉल का भी उदघाटन किया।

मुख्यमंत्री ने आश्रम में छह गरीब कन्याओ का विवाह कराया तथा 1100 कन्याओ का पूजन भी किया। इस अवसर पर आश्रम के स्कूली छात्र छात्राओं ने गढ़वाली गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किये।

जीवनदीप आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी यतीद्रानन्द गिरी महाराज से पुष्कर सिंह धामी और उनकी पत्नी गीता धामी ने आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में हरिद्वार से साधू संत भी जीवन दीप आश्रम में पहुंचे थे।पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये थे।

आश्रम परिसर में मुख्यमंत्री ने हवन–पूजन कर प्रदेश की खुशहाली और शांति की कामना की मंच पर संतों और साधुओं की विशेष मौजूदगी रही।
1100 बाल कन्याओं के पूजन और 5 कन्याओं के विवाह कार्यक्रम में सीएम धामी शामिल हुए और धार्मिक माहौल में जय जयकारे गूँजे।

स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी सभागार के लोकार्पण क़ो लेकर भी कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा, राज्य मंत्री विनय रोहला, जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह, जिला महामंत्री ठाकुर अक्षय प्रताप सिंह, सागर गोयल, भाजपा नेता चरब जैन, व्यापारी नेता अरविन्द कश्यप, धीर सिंह आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369