Jan Mudde

No.1 news portal of India

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चलाया किसान का ट्रैक्टर, धन्यवाद रैली में सरकार की गिनाई बड़ी उपलब्धि,सूरजमल स्टेडियम बनाने की घोषणा

Spread the love

 

 

आरिफ नियाज़ी।

मंगलौर के लिब्बरहेड़ी पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद रैली में पहुंचने पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्होंने जनता से वायदा किया था कि सरकार बनने पर यूसीसी लागू किया जायेगा सरकार ने अपना वायदा पूरा किया।आज उत्तराखंड सर्वश्रेष्ठ राज्य बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज किसान के ट्रैक्टर चलाने का सौभाग्य मिला वह किसानों के दुख दर्द को बखूबी समझते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सरकार आई है तब से किसानों के लिए विशेष योजनाएं चलाई गई हैं एम एस पी से किसानों को बड़ा लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का बेहतर लाभ मिले इसके लिए केंद्र सरकार ने विशेष योजना तैयार की है।नहरों को सिंचाई करने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को बागवानी के लिए 80प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है।आज प्रदेश सरकार ने काफी योजनाएं चलाई हैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज भारत शक्तिशाली देशों में शुमार हो चुका है।मोदी जी ने किसानों को मजबूत करने के लिए काफी कोशिश की है।2014 से पहले किसानों की हालत बहुत खराब थी लेकिन जब से देश को मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला तब से इस देश ने विकास में नए आयाम स्थापित किए हैं।उन्होंने कहा कि आज ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को करारा जवाब मिला है आतंकियों की मदद करने वाले आका भी बच नहीं पाएंगे।तुष्टिकरण के चलते कुछ पार्टियों ने राजनीति कर देश के विकास में बाधा पहुंचाई।मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा में धांधली एक संस्कृति बन गई थी जो मेहनत करने वाले लोग थे उनका मनोबल टूटता था लेकिन इसके लिए पुख्ता इरादा किया और सौ से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजने का काम किया है।आज बिना पक्ष पात के 23 हजार युवाओं को नौकरी दी गई भ्रष्टाचार खत्म किया गया जीरो टॉलरेंस में सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है जो भी भ्रष्टाचार में लिप्त होगा बख्शा नहीं जायेगा। चाहे कोई कितना भी बड़ा अधिकारी क्यों ना हो छोड़ा नहीं जायेगा।इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं भी की।
मुख्यमंत्री एक किलोमीटर की दूरी से किसान का ट्रैक्टर चलाकर रैली स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने कहा कि वह मंगलौर के लोगों की सेवा करने आए हैं परमात्मा ने उन्हें जनता की सेवा के लिए बुलाया है जनता की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र भी सौंपा ।इस मौके पर पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद,राज्य मंत्री विनय रोहेला, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, विधायक प्रदीप बत्रा,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, चौधरी मानवेंद्र सिंह,भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल,कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, डॉ मधु सिंह, अरविंद गौतम, प्रवीण सिंधु,सुशील राठी, रश्मि चौधरी, डॉ टेक भल्लभ,आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369