आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के आजाद नगर हाल निवासी उत्तराखंड किसान मोर्चा के नेता एवं पूर्व चेयरमैन हाजी इसरार के खिलाफ उनकी ही भूमि से आम के चार पेड़ कटने पर केस दर्ज किया गया है। गंगनहर कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।हाजी इसरार के सगे भाई कमेलपुर गांव निवासी अब्बास ने चोरी से पेड़ काटने की शिकायत उद्यान विभाग के अधिकारियों से की थी जिसे अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए आनन फानन में हाजी इसरार के खिलाफ चोरी से पेड़ काटने का केस दर्ज कराया है।वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने भी कुछ अन्य पेड़ों को कब्जे में लिया है जिनमें सागवान और अन्य प्रजाति के दो तीन पेड़ बताए जा रहे हैं।इस बाबत हाजी इसरार ने बताया कि उनके खेत से पेड़ कटे हैं और उन्हीं के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया यह एक बड़ी साज़िश है जबकि उन्हें पेड़ों के कटने की सूचना जैसे ही मिली तो उन्होंने सबसे पहले गंगनहर पुलिस को शिकायत की थी लेकिन एक साज़िश के तहत विभागीय अधिकारियों ने उल्टा उनके खिलाफ केस दर्ज करा दिया जिससे उनकी छवि समाज में खराब हो सके।लेकिन जनता सब जानती है जांच होने पर दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। उन्होंने अपने खेत से पेड़ नहीं काटे हैं जांच होने पर सब कुछ सामने आ आयेगा। वहीं इस बाबत उद्यान अधिकारियों का कहना है कि आम के पेड़ की पहले उद्यान विभाग से अनुमति लेनी होती है इसके साथ साथ वन विभाग भी रमन्ना देता है लेकिन पेड़ बिना अनुमति के काटने पर विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है और केस दर्ज कराया गया है। वहीं यह मामला चार दिन पहला बताया जा रहा है।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।